ठूठीबारी के भरवलिया में मारपीट के बाद एक महिला की मौत, मेडिकल में डॉक्टरों ने बताया था सामान्य चोटें अब पुलिस ने शुरू की गहन जांच
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 13 Nov, 2024
- 317
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज,13 नवम्बर। पिछले महीने 31 अक्टूबर को ग्राम भरवलिया थाना ठूठीबारी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद घायल एक महिला की 12 नवम्बर को मृत्यु हो गई। रामवती नामक महिला, जो इस घटना में घायल हुई थी, की मौत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मारपीट के दौरान घायल हुए व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था, जिसमें उनकी चोटें सामान्य पाई गई थीं। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर दोनों पक्षों का अभियोग पंजीकृत किया गया था। हालांकि, रामवती की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, और बिसरा भी रिजर्व किया गया है।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने थाना ठूठीबारी के थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाएं और उसी के आधार पर आगामी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

